फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mother and child will be safe with timely check-up and balanced diet

समय पर जांच व संतुलित खानपान से जच्चा-बच्चा रहेंगे सुरक्षित

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and child will be safe with timely check-up and balanced diet
बलरामपुर। गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच व संतुलित खानपान से महिलाओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। सही देखभाल व अस्पताल में प्रसव कराने से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे। ये बातें सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने शनिवार को सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी देते हुए कहीं।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे इस जिले में मातृ एवं शिशु मृत्युदर अधिक है। इसे नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत अस्पतालों में शिविर लगाकर गर्भवती का पंजीकरण, जांच व उपचार होता है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिविर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती को चिह्नित कर चिकित्सक उन्हें बेहतर इलाज के लिए फस्ट रेफरल यूनिट भेजते हैं। प्रत्येक माह की 24 तारीख को पुन: तहसील स्तर पर बने अस्पताल (एफआरयू) में ऐसी गर्भवती का इलाज होता है। शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर, उतरौला व पचपेड़वा सीएचसी में भी शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां स्त्रीरोग विशेष व अन्य डॉक्टरों ने गर्भवती का इलाज किया। अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने सीएचसी उतरौला, विनोद त्रिपाठी ने तुलसीपुर, डॉ. अनामिका सिंह ने पचपेड़वा व शिखा श्रीवास्तव ने संयुक्त जिला अस्पताल में लगे शिविर की हकीकत परखी। पांच जगह आयोजित शिविर में 352 गर्भवती पहुंचीं। इनमें से उच्च जोखिम युक्त 45 महिलाओं को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed