फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Money was sent to the officers' family from Neetu's account

Balrampur News: नीतू के खातों से अफसरों के परिजनों को भेजी रकम

Sun, 27 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Money was sent to the officers' family from Neetu's account
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर
बलरामपुर। धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर की जांच में कई अहम राज सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों की संयुक्त पड़ताल में पता चला है कि छांगुर ने नीतू के बैंक खातों के माध्यम से कई अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजनों के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई थी। वह करीबी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर रुपये भी देता था। न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों के बैंक खातों की जांच में यह तथ्य उजागर हुए हैं।
विज्ञापन


छांगुर ने रकम सीधे किसी अधिकारी या कर्मचारी के खाते में नहीं भेजी। पूरी साजिश को छुपाने के लिए उनके पिता, पत्नी, भाई, यहां तक कि ससुराल पक्ष के नाम तक बैंक अकाउंट इस्तेमाल हुए। जांच में फिलहाल 12 संदिग्ध खातों की पहचान हो चुकी है, जिनमें पिछले एक वर्ष के भीतर लाखों रुपये भेजे गए।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डेटा एनालिसिस में रकम ट्रांसफर की तारीखें व रैकेट की गतिविधियों की तारीखें एकदम मेल खाती हैं। संबंधित खातों को सीज करके जिनके नाम खाते हैं, उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed