फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Modern Ayurvedic hospital will soon get a gift

जिलेवासियों को जल्द मिलेगी आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल का तोहफा

Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Modern Ayurvedic hospital will soon get a gift
बलरामपुर। आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का इलाज करने की दिशा में जिले में एक कदम और बढ़ाया गया है। जनपद में 50 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने जमीन आवंटन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा है। अस्पताल बन जाने के बाद जटिल से जटित बीमारियों का इलाज आयुर्वेद के माध्यम से आधुनिक तरीके से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में आयुर्वेद चिकित्सा की महत्ता सामने आने के बाद इसके विस्तार की कवायद तेज कर दी गई है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में भारी मात्रा में दवाएं आ रही हैं। जिले में 19 डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

जिले के सात अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं शहर में 50 बेड का आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जमीन आवंटन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल बन जाने के बाद सामान्य के साथ पंच कर्म, षटकर्म, शल्य, शालाक्य चिकित्सा, योग थैरेपी व यूनानी के साथ विभिन्न प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा शुरू होगी। बच्चों व महिलाओं के लिए कौमार भृत्य, विषैले जानवरों का विष दूर करने के लिए अगद तंत्र के साथ मिट्टी, यूनानी व योग प्राकृतिक समेत अन्य इलाज पद्धतियों के शुरू होने की उम्मीद है।

जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक अस्पतालों में महिला चिकित्सकों की तैनाती की जा चुकी हैं। नहर बालागंज में डॉ. सीमा त्रिपाठी, संझवल में शामिनी गुप्ता, गोसाईडीह में डॉ. प्रगति पटेल व पिपरी कोल्हुई में डॉ. दुर्गेश नंदिनी की तैनाती हुई हैं। यह चिकित्सक महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका बेहतर इलाज कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed