फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLK College's cricket team won a silver medal

Balrampur News: एमएलके महाविद्यालय की क्रिकेट टीम ने जीता रजत पदक

Mon, 26 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLK College's cricket team won a silver medal
फोटो-24-बलरामपुर में ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम के ​खिलाड़ी ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएलके महाविद्यालय की बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। 24 अक्टूबर को गोंडा के रघुकुल महिला विद्यापीठ में शुरू हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमएलके महाविद्यालय की टीम को नंदिनी नगर महाविद्यालय के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में नंदिनी नगर महाविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलके महाविद्यालय की टीम ने संघर्ष करते हुए 156 रन बनाए। इस तरह एमएलके महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


फाइनल तक पहुंचने के लिए एमएलके महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने सरयू डिग्री कॉलेज, कर्नलगंज को 65 रन से हराया। वहीं, सेमीफाइनल में केडीसी, बहराइच को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्ता, सह क्रीड़ा अध्यक्ष कृतिका तिवारी, डॉ. श्रीनारायण सिंह और लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed