फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mission Pehchan to find out the helpers of Changur

Balrampur News: छांगुर के मददगारों का पता लगाने के लिए मिशन पहचान

Mon, 21 Jul 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mission Pehchan to find out the helpers of Changur
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाना परिसर में बना मजार ।-संवाद
बलरामपुर। अवैध धर्मांतरण में छांगुर के मददगारों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने मिशन पहचान शुरू किया है। अभी तक की जांच में धर्मांतरण गिरोह से तीन हजार लोगों के जुड़े होने की जानकारी मिली है। अब सभी के नाम-पते की जानकारी में एटीएस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई भी सक्रिय हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश के नौ जिलों के साथ ही महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार पर भी नजर है। सुरक्षा एजेंसियां नेपाल में बैठे छांगुर के सहयोगियों तक भी पहुंच में जुटी हुई हैं। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। इसमें प्रशासन, राजस्व के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन


मिशन पहचान की कड़ी में ही एटीएस ने न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की गिरफ्तारी की है। इसी क्रम में अब छांगुर के कारनामों के खास मददगार रहे एमेन रिजवी की तलाश भी एटीएस ने तेज कर दी है। उतरौला के एमेन रिजवी की प्रशासन और पुलिस में गहरी पैठ थी। एक बार एमेन ने मोबाइल पर कहा था कि कोतवाली में कामकाज वही देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एमेन छांगुर का पुलिस व प्रशासनिक मैनेजमेंट देखता था, जिसकी जांच अब तेज हो गई है। इसके साथ ही एटीएस की रिपोर्ट में छांगुर के तीन हजार से अधिक अनुयायी होने की छानबीन हो रही है। बलरामपुर के साथ ही आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, बहराइच व श्रावस्ती में छानबीन हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed