फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Minority students will get 20 lakh loan

अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगा 20 लाख का ऋण

Thu, 08 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Minority students will get 20 lakh loan
बलरामपुर। गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। प्रोफेशनल व जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम की तरफ से वित्तपोषित व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम से संचालित शैक्षणिक ऋण योजना के तहत अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को ऋण दिए जाने के लिए प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रोफेशनल व जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, बौद्ध, पारसी व जैन के उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को ऋण दिया जाएगा। प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में प्रवेश खुले मुकाबले की परीक्षा में हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम अर्थात शहरी क्षेत्र के लिए एक लाख 20 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 98 हजार रुपये से अधिक न हो उन छात्र-छात्राओं को तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक शैक्षणिक ऋण मिल सकेगा।
वहीं जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से अधिक परंतु आठ लाख रुपये से कम हो ऐसे छात्रों को आठ प्रतिशत और छात्राओं को पांच प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक शैक्षणिक ऋण मिल सकेगा।

शैक्षणिक ऋण प्रतिवर्ष चार लाख रुपये की दर से अधिकतम पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा। 31 जुलाई तक आवेदन करने के लिए विकास भवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed