फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Middlemen getting rich off the hard-earned money of farmers

Balrampur News: किसानों की गाढ़ी कमाई से आढ़ती हो रहे मालामाल

Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Middlemen getting rich off the hard-earned money of farmers
बलरामपुर मंडी समिति में तौल के लिए खड़ी धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
बलरामपुर। जिले के 38 क्रय केंद्रों पर धान तौल बंद होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसान सरकारी दाम पर धान बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। सहालग में किसानों को पैसों की जरूरत है, ऐसे में अन्नदाताओं की गाढ़ी कमाई का लाभ आढ़ती उठाकर मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में 28 फरवरी तक धान क्रय केंद्रों का संचालन होना था। शासन ने 15 दिन पहले ही तौल बंद कर दी। क्रय केंद्र बंद होने से तमाम किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। किसान रामकुमार ने बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी। 1650 रुपये प्रति क्विंटल में आढ़ती को 50 क्विंटल धान बेच दिया। इसी तरह बुधसागर ने 45 क्विंटल व राम सागर ने 88 क्विंटल धान आढ़ती को बेचा है। यदि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान धान बेचते तो 2369 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसा मिलता है। वहीं आढ़ती 1500 से 1700 रुपये में ही धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


दोबारा शुरू होनी चाहिए तौल

लोहेपनिया के किसान महेंद्र तिवारी ने कहा कि समय से पहले क्रय केंद्र बंद करना ठीक नहीं है। अभी तमाम किसानों का धान नहीं बिक पाया है। कई किसान पंजीकरण कराकर भी तौल कराने के लिए भटक रहे हैं। किसानों के हित में दोबारा क्रय केंद्रों पर तौल शुरू करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी के लाभ से वंचित किसान

लालपुर लैबुड्डी के सुंदर ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल बंद होने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आढ़ती 1500 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीद कर मलाई काट रहे हैं।

उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना

जिले में किसानों का धान न बिकने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए पुन: क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराई जाएगी।
- उमेश मणि त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed