फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message of wildlife conservation through face painting; Surendra Yadav secures first place

Balrampur News: फेस पेंटिंग से वन्यजीव संरक्षण का संदेश, सुरेंद्र यादव रहे प्रथम

Fri, 16 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Message of wildlife conservation through face painting; Surendra Yadav secures first place
फोटो-24-बलरामपुर में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत शुक्रवार को फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वन्यजीव संरक्षण विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चेहरे पर आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए वन्यजीवों के महत्व, जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. मोहम्मद अकमल और डॉ. कृतिका तिवारी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए। प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव ने अपनी मॉडल प्रिया के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। सोनल पांडेय ने अपनी मॉडल शशि के साथ दूसरा और सुमन विश्वकर्मा ने अपनी मॉडल स्वाधीनता के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कीर्ति की मॉडल कल्पना और सुप्रिया त्रिपाठी की मॉडल अंशिका सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सहिस्ता, अंसू, अमीना, रुबी शुक्ला, आशीष यादव, स्याम देव और मुस्कान ने भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. वीना सिंह, डॉ. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. वर्षा सिंह, साक्षी शर्मा, सौम्या तिवारी और सिद्धार्थ महंता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed