फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message came twice, still urea was not received

Balrampur News: दो बार आया मेसेज, फिर भी नहीं मिली यूरिया

Mon, 06 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Message came twice, still urea was not received
फोटो-31-बलरामपुर के सदर तहसील सभागार में फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-संवाद
बलरामपुर। साहब... मैं बी-पैक्स चकवा समिति का सदस्य हूं। खरीफ फसल के लिए मुझे तत्काल यूरिया की आवश्यकता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दो बार यूरिया वितरण का संदेश मिला, लेकिन दोनों बार निर्धारित समय पर चकवा सहकारी समिति पहुंचने के बावजूद वहां कर्मचारियों ने मुझे यूरिया नहीं दिया। यह शिकायत ग्राम टेंगनहिया मानकोट निवासी इलाही ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्राम खरदौरी निवासी रामसजीवन ने आरोप लगाया कि भूमि के बैनामे में धोखाधड़ी कर गलत गाटा संख्या दर्ज कर दी गई। वास्तविक कब्जा होने के बावजूद उसी भूमि को बाद में दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया। ग्राम समदा निवासी भरतलाल ने बंटवारे के आदेश का पालन न होने की शिकायत की। वहीं राम केवल ने आरोप लगाया कि उसकी कृषि भूमि पर जबरन मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज भी की गई। उसने भूमि की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कई मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।

36 साल पुराने मामले का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस के दौरान ग्राम बरईपुर निवासी कमला प्रसाद की पत्नी के नाम दर्ज खतौनी में वर्ष 1990 से चली आ रही 36 वर्ष पुरानी लिपिकीय त्रुटि का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद खतौनी में आवश्यक संशोधन कर प्रकरण का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। तुलसीपुर तहसील में 33 शिकायतों में से 7 और उतरौला तहसील में 63 शिकायतों में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed