{"_id":"6001cc058ebc3e2f2741eace","slug":"mercury-reaches-seven-degrees-people-shiver-with-icy-wind-balrampur-news-lko560032097","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 7 डिग्री, बढ़ी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 7 डिग्री, बढ़ी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई दिनों से लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। शुक्रवार को पारा सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घने कोहरे व बर्फीली हवा के चलने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। वाहन चालकों को कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
जिले में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बर्फीली हवा के चलने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ।
शाम होते ही घना कोहरा छा गया और ठंड भी बढ़ गई। गरीबों व बेसहारों को कड़ाके की ठंड से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि नगर के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव के इंतजाम कराए गए है।
विज्ञापन
इसी तरह से नगर पालिका परिषद उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के भी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने बताया कि गरीबों व बेसहारों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रशासन स्तर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।