फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Memorandum submitted demanding implementation of Advocate Protection Act

Balrampur News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding implementation of Advocate Protection Act
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता।
बलरामपुर। सुल्तानपुर में हुई वकील की हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अरविंद कुमार को सौंपा। वकीलों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश में लागू करने की मांग सीएम से की है। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र की अगुवाई में सोमवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुल्तानपुर में हुई साथी की हत्या के मामले में विरोध जताया। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर में हुई अधिवक्ता आजाद अहमद की निर्मम हत्या से वकीलों में रोष व्याप्त है। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र सजा दिलाने की मांग की गई है। साथी के आश्रित को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई है।
विज्ञापन

बार संघ ने वकीलों के विरुद्ध हो रहे पुलिस उत्पीड़न को भी तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। संघ ने दोषियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन लेने के बाद जिलाधिकारी ने मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय, कमलेश्वर सिंह, अमित कुमार पांडेय, विवेक कुमार सिंह, अलीमुल हक, शुब्बू हसन, पंकज श्रीवास्तव, प्रशांत ओझा व नियामत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed