{"_id":"62c9c67724fba35a346d3adb","slug":"meeting-bakreed-balrampur-news-lko638882132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
फोटो-13बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से सावन माह और बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में कोई भी समुदाय बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस नहीं निकालेगा।
डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने पर्वों के मद्देनजर सभी से शांति कायम रखने की अपील की है। बैठक में सभी लोगों की बातें सुनकर उनसे सुझाव मांगे गये। डीएम व एसपी ने धर्मगुरुओं व अन्य गणमान्य नागरिकों से बताया कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। सड़क बाधित करके कोई धार्मिक आयोजन नहीं किए जाएंगे। निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करके सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसे कोई मामले आते हैं तो तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को अवगत कराएं, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो।
सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ सिटी वरुण मिश्र सहित अधिकारी, धर्मगुरु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद