फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Martyr Veer Vinay Kayastha's birth anniversary celebrated as Deepotsav

Balrampur News: दीपोत्सव के रूप में मनाई गई शहीद वीर विनय कायस्था की जयंती

Wed, 02 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Martyr Veer Vinay Kayastha's birth anniversary celebrated as Deepotsav
बलरामपुर में वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनि​धि शुभें
बलरामपुर। पाकिस्तान से युद्ध के दौरान शहीद हुए नगर के अमर सपूत वीर विनय कायस्था की जयंती बुधवार को दीपोत्सव के रूप में मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व चेयरमैन प्रतिनिधि शुभेंद्र मिश्रा गौरव ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद नगरवासियों ने दीप जलाकर अमर शहीद की वीरता को याद किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वीर शहीद की जयंती से पूर्ण चौराहे के बीच बने उनके स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण कराया था। चेयरमैन के आह्वान पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने दीप जलाकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि शहीद वीर विनय कायस्था भारतीय सेना में राइट इन्फेंट्री में बतौर सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। वे 1965 में युद्ध के दौरान पाकिस्तान में घुसकर अंतिम सांस तक लड़े थे। आठ सितंबर 1965 को पाकिस्तान के फिल्लौरा में शहीद वीर विनय का पार्थिव शरीर लड़ाई के बाद टैंक के ट्रिगर पर हाथ रखे हुए मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवी रहे स्वर्गीय आजाद सिंह द्वारा वीर विनय कायस्था के लिए किए गए कार्याे पर भी चर्चा की गई। अमर शहीद को भजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, डॉ राकेश चंद्रा, डॉ तुलशीष दूबे, भाजपा नेता अरुण प्रकाश सिंह, बीडी मिश्रा, सर्वेश सिंह, शिवम मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, भानु तिवारी, शैलेंद्र सिंह ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed