{"_id":"69c95f96396f8307120141eb","slug":"married-woman-sets-herself-on-fire-dies-due-to-dowry-harassment-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145363-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने खुद को लगाई आग, मौत
विज्ञापन
शीला यादव।-फाइल फोटो
बलरामपुर। दहेज के लिए ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम चोरघटिया निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शीला यादव का विवाह करीब आठ वर्ष पहले ग्राम काशीराम मनकौरा निवासी सूरज यादव के साथ किया था। दो साल पहले उसका गौना हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और बाइक की मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह करीब तीन माह तक मायके में रही। बाद में परिजन व अन्य लोगों के समझाने पर उसे दोबारा ससुराल भेजा गया, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं।
बताया कि 28 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे पति सूरज यादव और ससुर कृष्णा यादव की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो शीला की झुलस कर मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचहै। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।