{"_id":"64568ce6c4d50702220e4e96","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-balrampur-news-c-13-1-220698-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध हालात मेें विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध हालात मेें विवाहिता की मौत
Sat, 06 May 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 06 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
गैड़ासबुजुर्ग (बलरामपुर)। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गजपुर ग्रिंट के पिपरहिया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात मेंं विवाहिता की मौत हो गई। इस मामले में मायकेवालों ने तीन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज के दतरंगवा गांव निवासी झिनकना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गुड़िया देवी (25) का विवाह दो वर्ष पूर्व रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के गजपुर ग्रिंट ग्राम पंचायत के मजरा पिपरहिया निवासी निरमोही के साथ किया था। विवाह के बाद से ही उसकी बेटी को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को ससुरालीजनों ने उनकी बेटी की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। रात में उन्हें इसकी सूचना दी गई, जब वह लोग पहुंचे तो देखा कि बेटी के गले पर चोट का निशान था।
थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी चौहान ने बताया कि झिनकना की तहरीर के आधार पर पति निरमोही, सास अमिरता समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।