फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Market shines on Dhanteras, turnover of 70 crores

धनतेरस पर चमका बाजार, 70 करोड़ का कारोबार

Sat, 22 Oct 2022 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras, turnover of 70 crores
बलरामपुर। धनतेरस पर शनिवार को बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ जुट गई। घर को सजाने वाले सामानों के साथ महिलाओं ने सबसे पहले गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी। भगवान श्री गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्ति के लिए वस्त्र व शृंगार का सामान भी खूब बिका।
विज्ञापन

घरों को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगे मिट्टी के दीये, मोमबत्ती व तरह-तरह की झालरों की खरीदारी देर रात तक की गई। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर स्मार्ट टीवी, इंडेक्शन चूल्हा, मिक्सी, रेफ्रिजरेटर व वाशिंग मशीन की डिमांड अधिक रही। आभूषण की दुकानों पर सोने-चांदी के जेवर से लेकर चांदी के सिक्कों की बिक्री की धूम रही।
विज्ञापन

बाइक व चार पहिया वाहनों के शोरूम पर भी पूरे दिन ग्राहक जुटे रहे। इसके अतिरिक्त इस दिन कपड़े, लैय्या-गट्टा व मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। लोग त्योहार के लिए नए कपड़े व अन्य सामान खरीदते नजर आए। धनतेरस के पहले दिन जिले में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस के पहले दिन आटोमोबाइल कारोबारियों की चांदी रही। मारुति, हुंडई, महेंद्रा व टाटा मोटर्स के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। पहले से वाहन की बुकिंग कराने वाले लोग धनतेरस पर डिलीवरी लेते दिखे। पूरे परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर लोगों ने नए वाहन के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी की। रॉयल इनफील्ड, बजाज, हीरो, होंडा, टीवीएस व ट्रैक्टर के साथ इलेक्ट्रिक बाइक एवं ई-रिक्शा के शोरूम पर भी बड़ी संख्या में ग्राहक जुटे रहे। कारोबारियों की मानें तो पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये के वाहन बिके हैं।
धनतेरस पर सोने-चांदी व हीरे के जेवर खरीदने के लिए सराफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने जेवर के साथ चांदी के सिक्कों की खरीद भी की। इस बार बाजार में हॉलमार्क वाले आभूषणों की डिमांड अधिक रही। मुनीम जी की दुकान पर खरीदारी करने आईं मीनाक्षी सिंह ने बताया कि इस बार आभूषण खरीदते समय पक्की रसीद के साथ शुद्धता की गारंटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तमाम लोगों ने चांदी के गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदी।
धनतेरस पर बाजार में इलेेक्ट्रॉनिक की दुकान पर ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। होम थियेटर व स्मार्ट टीवी ने लोगों को खूब लुभाया। साथ ही ग्राहकों ने वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सी व गीजर भी खरीदा। बच्चों की पहली पसंद इलेक्ट्रॉनिक खिलौने रहे। पहले दिन करीब दस करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री हुुई।

चौक के ठठेरी बाजार में सुबह से ही ग्राहक बर्तन खरीदने में जुटे रहे। बर्तन की करीब दुकानों पर शाम को काफी भीड़ दिखी। लोग ने चम्मच, थाली, कटोरी व गिलास का सेट खरीदा। संतोष व राजमनी ने बताया कि बाढ़ ने त्योहार चौपट कर दिया है। धनतेरस को शुभ मानने के कारण लोग एक-दो बर्तन ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed