फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Manager Principal Association of Private Schools sent memorandum to CM

निजी स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य संघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Manager  Principal Association of Private Schools sent memorandum to CM
बलरामपुर। कोरोना काल में निजी स्कूलों में आई समस्याओं का निराकरण कराने के लिए प्रबंधक/प्रधानाचार्य संघ की तरफ से गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 15 सूत्री ज्ञापन भेजा गया है। संघ की तरफ से समस्या निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. एमपी तिवारी, अविनाश पांडेय, विनोद सिंह कलहंस, डॉ. पम्मी पांडेय, वीर गौरव सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, आकाश तिवारी, असलम शेर खान, सरदार मनजीत सिंह व डॉ. डीपी सिंह आदि ने सीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान स्कूलों के अचानक बंद हो जाने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

निजी स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य बेबस हो गए है। कोरोना महामारी के बावजूद प्रशासन की तरफ से नियमों का हवाला देकर वाहन आदि के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराने का निर्देश दिया जा रहा है। इन लोगों ने सीएम से मांग किया है कि प्रबंध तंत्र की मदद की जाए। निजी स्कूलों में फीस भरने के लिए गाइड लाइन जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना निजी विद्यालय से निर्गत स्थानांतरण प्रमाण पत्र के सरकारी स्कूलों में प्रवेश न दिया जाए। सरकारी स्कूलों में प्रवेश के समय निजी विद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाए। लॉकडाउन के समय का बिजली बिल माफ किया जाए। आने वाले एक वर्ष तक स्कूली वाहनों के फिटनेस व बीमा शुल्क माफ किए जाएं। आर्थिक मदद दी जाए जिससे स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों को मानदेय भुगतान में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed