फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make wetlands, ponds and lakes free from encroachment

अतिक्रमण से मुक्त कराएं वेटलैंड, तालाब व झीलें

Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Make wetlands, ponds and lakes free from encroachment
बलरामपुर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) मुख्य पीठ नई दिल्ली के सदस्य/न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल, वायु व मृदा प्रदूषण रोकने तथा सड़क के किनारे कूड़ा नहीं ढेर कराने का निर्देश नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही वेटलैंड, तालाब व झीलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए एनजीटी के सदस्य/न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए सही स्थान चिह्नित किए जाएं। सूखे व गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण हो। कूड़े का प्रयोग बिजली व खाद बनाने में किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताली कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाए उसका सही से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए नदी, झील व पेड़ों को संरक्षित करने तथा नदी, तालाब व झीलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया। वायु प्रदूषण रोकने के लिए अवैध ईंट भट्ठों पर रोक लगाने, चीनी मिल के धुएं को कम करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग करने व अनफिट वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए शहरी क्षेत्रों में आटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया जाए। अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज, सीडीओ संजीव कुमार मौर्या, एडीएम राम अभिलाष व एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed