{"_id":"63fce9332cd815328b01f8c4","slug":"make-common-people-aware-about-yoga-balrampur-news-c-13-1-106511-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: योग को लेकर आमजन को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: योग को लेकर आमजन को करें जागरूक
Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में योगाभ्यास करते स्वयंसेवक।
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों को योग का अभ्यास कराया गया। साथ ही करें योग, रहें निरोग का संदेश आमजन को देने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में योगाचार्य संदीप योगी ने सोमवार को स्वयंसेवकों को योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखने के गुर सिखाए। साथ ही किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि किशोरों व किशोरियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के पुरुष और महिला चिकित्सालय में साथिया केंद्र संचालित किया जा रहा है।
इससे पहले प्रथम सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व विशिष्ट अतिथि प्रो. एसपी मिश्रा ने किया। अंकिता, कौशिकी व रेशू चौहान ने सरस्वती वंदना और आकांक्षा शुक्ला, जया शुक्ला ने स्वागत गीत व शिल्पी पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रमाधिकारी डॉ. एके लाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, नोडल अधिकारी डॉ. राजीव रंजन, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम रहीस, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. डीके तिवारी, डॉ. डीके चौहान आदि मौजूद रहे।