फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Make a list of professional criminals, increase monitoring

Balrampur News: पेशेवर अपराधियों की बनाएं सूची, बढ़ाएं निगरानी

Sun, 08 Jan 2023 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Make a list of professional criminals, increase monitoring
बलरामपुर। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने थाना स्तर पर चोर, लुटेरे व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर कड़ी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

गोष्ठी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, त्योहारों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण के लिए हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि साइबर शाखा में काम के लिए योग्य सिपाहियों की नियुक्ति कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। लंबित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थनापत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध तरीके से कराया जाए। महिला संबंधित अपराधों में अपहर्ता की बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने लंबित विवेचनाओं का समयसीमा के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इससे पहले सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान सीओ नगर दरवेश कुमार, सीओ ललिया राधारमण सिंह, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह, सीओ उतरौला उदयराज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम आदि मौजूद रहे।

पब्लिक अप्रूवल रेंटिंग में एडीजी गोरखपुर जोन की समीक्षा के आधार पर टॉप फाइव प्रभारी निरीक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को प्रथम, गैंड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर को द्वितीय, कोतवाली गैंसड़ी के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह चौहान को तृतीय, पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को चतुर्थ व सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह को पांचवां स्थान मिला। इसके अतिरिक्त थानों के सर्वोत्तम बीट के आरक्षियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed