{"_id":"69dd2d70db8e204b670f6170","slug":"mahedeiya-rajbaha-is-being-widened-by-four-meters-balrampur-news-c-99-1-brp1010-146269-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार मीटर चौड़ा हो रहा महेदेइया रजबाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार मीटर चौड़ा हो रहा महेदेइया रजबाहा
Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19- पेहर बाजार क्षेत्र स्थित सरयू नहर की माइनर महदेइया-राजवाहा का हो रहा मरम्मत। संवाद
- फोटो : credit
पेहरबाजार। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से उपेक्षित पड़ा सरयू नहर के महदेइया-रजबाहा की गहराई बढ़ाने के साथ चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। नहर की चौड़ाई बढ़ाए जाने को लेकर किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार पहले नहर की चौड़ाई दो मीटर थी, जिससे खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था। अब नहर को चौड़ा कर लगभग चार मीटर किया जा रहा है, जिससे नहर की जलवहन क्षमता दोगुनी हो जाएगी और अधिक क्षेत्रफल की फसलों को पानी मिल सकेगा। किसान पुजारी मौर्य, राकेश वर्मा, राजेंद्र, तुलाराम, राम अभिलाख, बंसी वर्मा, पप्पू, जगप्रसाद मौर्य आदि का कहना है कि लंबे समय से नहर की सफाई और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। कार्य शुरू होने से किसानों में उत्साह है। नहर किनारे बनने वाली सड़क से खेती के साथ-साथ गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।
पांच मीटर सर्विस रोड भी बन रही
नहर चौड़ीकरण के साथ-साथ किनारे सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस सर्विस रोड की चौड़ाई करीब 5 मीटर रखी गई है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर के मार्ग का भी उच्चीकरण कर लगभग 2.5 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिससे बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। सरयू नहर के सहायक अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद नहर अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित होगी। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।