फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Madrasas within a 10-kilometer radius of the Nepal border will be inspected

Balrampur News: नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में मदरसों की होगी जांच

Sun, 15 Feb 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Madrasas within a 10-kilometer radius of the Nepal border will be inspected
बलरामपुर के नेपाल सीमा क्षेत्र में मदरसों की जांच करती टीम ।-फाइल फोटो
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संचालित मदरसों की एक बार फिर सघन जांच की तैयारी है। 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले संस्थानों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 35 मदरसों की जांच कर कार्रवाई की जा चुकी है। नए सत्र में जांच अभियान फिर शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले की 86 किलोमीटर लंबी खुली सीमा नेपाल से लगती है। प्रशासन का मानना है कि अनियंत्रित और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो सकते हैं। वर्ष 2022-23 के सर्वे में बड़ी संख्या में ऐसे मदरसे चिह्नित किए गए थे, जो न तो मान्यता प्राप्त थे और न ही निर्धारित पाठ्यक्रम का पालन कर रहे थे। इसके बाद से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 32 मदरसों को सील कराया जा चुका है। 20 ईदगाहों और मजरों को ध्वस्त कराया गया है। कई स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। जांच में जकात या चंदे के नाम पर संदिग्ध विदेशी फंडिंग का अंदेशा भी सामने आया है, जिसे लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मदरसे कार्रवाई की जद में
कार्रवाई की जद में आए संस्थानों में अहले सुन्नत इमदादुल उलूम गौसिया रतनपुर (जरवा), मदरसा सिराजुल उलूम मझगवां, मदरसा अहले सुन्नत लिलबनात रनियापुर, मदरसा अहले सुन्नत रिजविया हिदायतुल इस्लाम टड़वा, अहले सुन्नत तालिमुल कुरान प्रतापपुर, मदरसा अहले सुन्नत गौसुल उलूम रेहरा खुर्द (पचपेड़वा), मदरसा रहमानिया एजुकेशनल सोसाइटी बिजुआ कला, मदरसा फैजेआम बिजुआ कला, मदरसा अनवारुल उलूम बिजुआ खुर्द, मदरसा मोहम्मदी इस्लामी मझगवां खुर्द, सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल (रन बाइ मदरसा सल्फिया बालापुर) और जामी अतुन नाजियाहात मदरसा बिजुआ खुर्द समेत अन्य शामिल हैं।

नए सत्र से शुरू होगा अभियान

बोर्ड परीक्षा के बाद मदरसों में अवकाश चल रहा है। नए सत्र की शुरुआत पर शासन से निर्देश मिलते ही पुनः जांच अभियान तेज किया जाएगा। सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यशवंत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed