फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Madhu, alok and arvind hold top position in sports

दौड़ में मधु, आलोक व अरविंद रहे अव्वल

Mon, 21 Nov 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Madhu, alok and arvind hold top position in sports
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। माध्यमिक स्कूलों की 24वीं जनपद स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को एजी हाशमी इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। पहले दिन दौड़ मुकाबले में मधू वर्मा, आलोक कुमार व अरविंद ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि रहे जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम व प्रधानाचार्य चंदन पांडेय ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में एजी हाशमी इंटर कॉलेज की मधू वर्मा ने प्रथम, रितू ने द्वितीय व राम तीरथ इंटर कॉलेज की वंदना मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग तीन किलोमीटर दौड़ में एजी हाशमी इंटर कालेज के आलोक कुमार ने प्रथम, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के आशुतोष मार्या ने द्वितीय व हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में एमपीपी इंटर कॉलेज के अरविंद यादव ने प्रथम, एजी हाशमी के कौशल मौर्या ने द्वितीय व लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा के बब्लू तृतीय स्थान पर रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 18 इंटर कॉलेजों की टीमें भाग ले रही है। खेलों के दौरान एमडीके की प्रधानाचार्या सपना पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में खेल प्रशिक्षक रश्मि सिंह, अंशू वर्मा व मो. सुहेल अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अवसर पर प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी, भगवती प्रसाद शुक्ल, मधुसूदन पासवान, हेमंत कुमार यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव व मुस्तकीम सिद्दीकी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed