फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Made aware of road safety

Balrampur News: वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Mon, 16 Jan 2023 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Made aware of road safety
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से आटो, टैंपो, टैक्सी एवं बस यूनियन के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बैठक में एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि छोटी सी लापरवाही दुर्घटना का सबब बन जाती है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। किसी भी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा वाहन की रफ्तार कम रखें। यात्रा करते समय ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन से संबंधित वैध कागजात अपने साथ रखें। एआरटीओ के साथ आरआई प्रदीप कुमार ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर उपयोगी सुझाव देते हुए प्राइवेट बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष जब्बार खां, रामकुमार, बब्लू, नईम, नवाब व कुनई सहित तमाम बस ऑपरेटर व वाहन चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed