{"_id":"6af9eb227a19a0a2610f65c5","slug":"maanti-is-dedicating-time-even-after-school-hours-to-help-shape-the-childrens-future-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157869-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूल के बाद भी समय दे रहीं मानती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूल के बाद भी समय दे रहीं मानती
Sun, 15 Nov 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 बलरामपुर में बच्चों को पढ़ाती मानती। स्रोत स्वयं
बलरामपुर। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए मानती कुमारी लगातार प्रयास कर रही हैं। पिरामल फाउंडेशन में गांधी फेलो के रूप में कार्यरत मानती न केवल विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में जुटी हैं, बल्कि बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए नियमित समय के अलावा भी अतिरिक्त समय दे रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सराहा जा चुका है।
मानती ने सात जुलाई 2024 को गांधी फेलोशिप की शुरुआत की थी। ''हमारा आंगन हमारे बच्चे'' कार्यक्रम के तहत उन्हें ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, माताओं को पोषण के प्रति जागरूक करने और खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के लिए काम किया।
उन्हें दूसरा सम्मान पिरामल फाउंडेशन की ओर से टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग अवॉर्ड के रूप में मिला। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षण सामग्री (टीएलएम) तैयार कराने, अभिभावक-शिक्षक संवाद को बढ़ावा देने तथा बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान विकसित करने की पहल की।
विज्ञापन
मानती का कार्यक्षेत्र नौ विद्यालयों तक फैला है। इनमें प्राथमिक विद्यालय अंबरनगर, कशियापुर, कुड़वा, बढ़ईपुरवा, बनकटवा खुर्दपतझी और लालपुर तराई तथा कंपोजिट विद्यालय कटकुइयां, सरकहवा और सोनबरसी शामिल हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कमल किशोर, अविनाश त्रिपाठी, विनोद पांडेय, हर्षित सिंह, अवधनारायण वर्मा, जयकेश वर्मा, राजेश, राजकुमार मिश्रा और विनोद वर्मा के सहयोग से वह बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने में जुटी हैं।
इस पहल से सत्यम, प्रियांशी, सर्वेश, लक्ष्मी देवी, साधना वर्मा, विशाल कैराती, खुशी, राहुल और मुकेश जैसे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
मानती का मानना है कि बच्चों की क्षमता पहचानकर उन्हें सही मार्गदर्शन और पर्याप्त समय दिया जाए तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है।