फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lonwa Gonda and Sanjay Eleven teams registered victory

Balrampur News: लोनावा गोंडा व संजय इलेवन की टीम ने दर्ज की जीत

Sun, 07 Dec 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lonwa Gonda and Sanjay Eleven teams registered victory
स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि ।-संवाद
बलरामपुर। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच लोनावा गोंडा व दूसरा मैच संजय इलेवन बाराबंकी की टीम ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समर जावेद व पंडित अटल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहला मैच रजवी इलेवन पिपरा तुलसीपुर व लोनावा गोंडा के बीच खेला गया। तुलसीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंडा की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 66 रन बनाए। जवाबी पारी में तुलसीपुर की टीम आठ ओवर में 61 रन ही बना सकी। इस तरह लोनावा गोंडा ने पांच रनों से उद्धाटन मैच जीत लिया। तीन विकेट लेने व 14 रन बनाने वाले गोंडा के खिलाड़ी आसिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच संजय इलेवन बाराबंकी व गोल्डन वारियर्स बलरामपुर के बीच हुआ। बाराबंकी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाबी पारी में गोल्डन वारियर्स के खिलाड़ी बाराबंकी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। गोल्डन वारियर्स की टीम आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 59 रन ही बना पाई। इस प्रकार संजय इलेवन बाराबंकी की टीम ने 53 रनों से दूसरा मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बाराबंकी के खिलाड़ी बाशिद सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आयोजक अतीउर्रहमान गुड्डू ने बताया कि बिग बैश क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 80 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed