फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   List of proposed wards will be published on 28th

Balrampur News: 28 को प्रकाशित होगी प्रस्तावित वार्डों की सूची

Wed, 23 Jul 2025 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
List of proposed wards will be published on 28th
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। बुधवार से जिले में पंचायतों के नए वार्डों के निर्धारण को लेकर परिसीमन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप देने से पहले उसका प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई को इन प्रस्तावित वार्डों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से दो अगस्त तक आम जनता से आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण तीन से पांच अगस्त तक किया जाएगा। छह से 10 अगस्त के बीच अंतिम सूची प्रकाशित होगी। डीएम ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तय समय सीमा में संपन्न कराई जाएगी। जनता को सुझाव और आपत्तियां देने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर से इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed