फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Line from 2 o'clock in the night, cylinder was not received even till noon

Balrampur News: रात 2 बजे से लाइन, दोपहर तक भी नहीं मिला सिलिंडर

Tue, 17 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Line from 2 o'clock in the night, cylinder was not received even till noon
फोटो-23-बलरामपुर के धर्मपुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का संकट मंगलवार को और गहरा गया। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर पाने के लिए रात दो बजे से ही लाइन लगानी पड़ रही है, इसके बावजूद गैस नहीं मिल पा रही। मंगलवार को दो दिन बाद जैसे ही एजेंसियों पर सिलिंडर की सप्लाई पहुंची, वितरण को लेकर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन



नगर के धर्मपुर स्थित राप्ती गैस गोदाम पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। दोपहर 11:20 बजे तक करीब 305 सिलिंडरों की लाइन लग चुकी थी, जो लगभग 500 मीटर तक फैल गई। लोग तेज धूप में घंटों खड़े रहे, लेकिन सप्लाई नहीं पहुंची। 12:10 बजे ट्रक आने के बाद ही वितरण शुरू हो सका। इस दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर बांटे गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन एजेंसी संचालक स्टॉक खत्म होने की बात कहकर लौटा देते हैं। धर्मेंद्र सिंह, सचिन सिंह और सत्यम ने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर सिलिंडर गोदाम के बजाय निजी स्थानों पर रखकर चुनिंदा लोगों को दिए जा रहे हैं। वहीं एजेंसी प्रोपराइटर अलीम अहमद सिद्दीकी का कहना है कि पिछले दो दिनों से सप्लाई नहीं आने के कारण दिक्कत बढ़ी है। इसके साथ ही धर्मपुर के रोजेदार मो. कासिम ने बताया कि सहरी के लिए रात दो बजे उठे तो घर में गैस नहीं थी। ऐसे में वह तुरंत गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लग गए। उस समय भी चार-पांच लोग पहले से मौजूद थे। इसी तरह विशुनापुर की आसमा सुबह तीन बजे लाइन में लग गईं, लेकिन दोपहर तक उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


यहां तो पांच दिनों से नहीं मिल रहा है सिलिंडर
जरवा। क्षेत्र में सिलिंडर न मिलने के कारण उपभोक्ता तुलसीपुर की एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। बिशनपुर खैरहनिया स्थित शिवांग इंडियन गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मिथलेश तिवारी, बनबाबा, शमा और समसुज्जमा ने बताया कि 12 मार्च को बुकिंग कराने के बाद भी तीन बार आने पर गैस नहीं मिली। चीनी मिल कर्मचारी आशुतोष ने बताया कि सोमवार को पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अख्तर ने बताया कि वह 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर आए, फिर भी सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी संचालक राजू सिंह ने तकनीकी दिक्कतों के चलते सप्लाई बाधित होने की बात कही। उनके अनुसार 13 मार्च से वितरण प्रभावित है और फिलहाल सप्लाई कब तक आएगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। बताया कि 13000 उपभोक्ता हैं। अब तक 1200 की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के भोजन पर भी संकट
गैस किल्लत का असर अब अन्य व्यवस्थाओं पर भी पड़ने लगा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में करीब 10 जिलों की टीमों सहित 500 से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्टेडियम के बाबू पवन तिवारी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद किसी तरह 6 किलो का छोटा सिलिंडर मिला है। यदि जल्द ही घरेलू गैस उपलब्ध नहीं हुई तो खिलाड़ियों के लिए भोजन बनाना मुश्किल हो जाएगा।

फोटो-23-बलरामपुर के धर्मपुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद

फोटो-23-बलरामपुर के धर्मपुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed