फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lighting and water supply system will remain in working condition during the month of Ramadan

Balrampur News: रमजान माह में चुस्त-दुरुस्त रहेगी प्रकाश व जलापूर्ति व्यवस्था

Sat, 01 Mar 2025 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lighting and water supply system will remain in working condition during the month of Ramadan
बलरामपुर/उतरौला (बलरामपुर)। रमजान माह को देखते हुए नगर पालिका के सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। नगर में साफ-सफाई के साथ ही जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। घरों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि रमजान माह में शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सभी ठेका, संविदा और स्थायी सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। मस्जिद, ईदगाह व मजारों के आसपास सुबह-शाम साफ-सफाई व चूने के छिड़काव का निर्देश सफाई प्रभारी को दिया गया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि रमजान माह में सहरी व इफ्तार को देखते हुए जलापूर्ति के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

इस माह में भोर तीन बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक जलापूर्ति कराई जाएगी। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक ट्यूबवेल एवं पानी टंकियाें से सीधे जलापूर्ति होगी। इसी तरह उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने बताया कि रमजान माह में साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का निर्देश दिया गया है। शहर में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के उठान के लिए सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है। साफ-सफाई, प्रकाश व पेयजल आपूर्ति संबंधित शिकायत के लिए नगर पालिका में पटल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed