फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Light thrown on Atal's personality and work

Balrampur News: अटल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Light thrown on Atal's personality and work
बलरामपुर के देवीपाटन में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह।
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रमों की धूम रही। राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अटल जी के सहयोगी रहे शिव प्रसाद द्विवेदी व पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार शुक्ल, अंजलि मिश्र, अनूप कुमार द्विवेदी, शिव प्रसाद द्विवेदी, बुद्धि सागर अवस्थी, रवि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने अटल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला स्तरीय भाषण, काव्य पाठ्य व निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को डीएम व जनप्रतिनिधियों ने चेक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं, सदर विधायक पल्टूराम, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विनय प्रकाश त्रिपाठी, अनूप गुप्त, रवि मिश्र, संदीप उपाध्याय, कुसुम चौहान सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

पदयात्रा निकाली गई
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। बस स्टेशन से झारखंडी मंदिर तक पदयात्रा निकालकर लोगों को अटल जी के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। झारखंडी मंदिर में गोष्ठी कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, कृष्ण गोपाल गुप्त, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरि, राजेश कश्यप, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं, शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित गोष्ठी व प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने किया। बच्चाें ने अटल जी के जीवन पर आधारित निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


कविताएं सुना वाहवाही बटोरी
साहित्यशाला मंच की तरफ से डायट में व्याख्यान व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में डॉ. शमसुर्रहमान, अखिलेश, वेदमणि त्रिपाठी, निलय मिश्र, देव सागर, कुसुम कुमारी, अनुराधा मिश्रा, आशुतोष मिश्र व आनंद यादव आदि ने अटल जी के जीवन पर कविताएं पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान कई शिक्षक व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed