फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Life imprisonment for raping a minor

Balrampur News: नाबालिग से दुराचार करने के दोषी काे आजीवन कारावास

Wed, 26 Jul 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for raping a minor
बलरामपुर। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने नाबालिग से दुराचार करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने उसपर 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट पवन कुमार शुक्ल ने बताया कि नगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने विगत 10 मई को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि नौ मई को नाबालिग बेटी बकरी चराने खेत में गई थी। वहीं पर ग्राम दुबौलिया थाना देहात कोतवाली निवासी विनोद मौर्या उर्फ बिन्नू बेटी को बहला-फुसलाकर राजापुर भरिया जंगल में ले गया। बेटी के साथ दुराचार किया और छोड़कर चला आया।
विज्ञापन

लोगों का सहारा लेकर बेटी घर आई और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा लिखा और विवेचक नगर कोतवाल विमलेश कुमार सिंह ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचक ने विनोद मौर्या के खिलाफ नाबालिग से दुराचार का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान सरकारी अधिवक्ता ने नौ गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह ने विनोद मौर्या को नाबालिग से दुराचार करने का दोषी करार देते हुए कठोर आजीवन कारावास व 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 15 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

मुकदमा दर्ज होने के 75 दिन में आया फैसला
विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट पवन कुमार शुक्ल व माॅनीटरिंग सेल प्रभारी केके यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद तेजी से विवेचना करते हुए डेढ़ माह के अंदर विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान एक माह के अंदर सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के 75 दिन में फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed