Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   License of two hospitals operated on second doctor's degree canceled

Balrampur News: दूसरे डॉक्टर की डिग्री पर संचालित दो अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त

Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
License of two hospitals operated on second doctor's degree canceled
बलरामपुर। जिले में नर्सिंग होम के संचालन में बड़ा खेल चल रहा है। डिग्री किसी की लगी हुई है और मरीज कोई देख रहा है। इसका खुलासा होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं, पांच और अस्पतालों की जांच चल रही है।
विज्ञापन



उतरौला के रफीनगर मोहल्ले में हर्षा नेशनल हॉस्पिटल संचालित है। एसीएमओ डॉ. जय प्रकाश ने 23 मार्च को यहां पर छापा मारा था। पाया गया था कि डॉ. नायक अमित कुमार व डॉ. प्रियांशु पांडेय के नाम पर नर्सिंग होम पंजीकरण था, उनमें से कोई भी वहां उपस्थित नहीं मिला। नर्सिंग होम में दूसरे चिकित्सक व स्टॉफ मौजूद मिला था। इसके आधार पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन



मथुरा बाजार में चल रहे प्रकाश हॉस्पिटल का पंजीकरण डॉ. फैसल फैजी के नाम पर कराया गया था। बीती 17 मार्च को डॉ. फैसल फैजी ने कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर प्रकाश हॉस्पिटल में चिकित्सकीय सेवा न देने की बात कही। इस पर संबंधित अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यहां पर मरीजों के भर्ती करने व उपचार पर रोक लगाई गई है। संबंधित अधीक्षकों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।




एसीएमओ से अभद्रता के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने छह अप्रैल को गैड़ास बुजुर्ग के पब्लिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा था। अवैध तरीके से संचालित इस पैथोलॉजी संचालक ने एसीएमओ से अभद्रता की। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि, पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed