फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard took away two goats

Balrampur News: दो बकरियां उठा ले गया तेंदुआ

Tue, 10 Sep 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away two goats

विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा के बाद मंगलवार को महराजगंज तराई में तेंदुए ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली और सतर्क रहने की हिदायत दी।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदलपुर के मजरे उदईपुर निवासी गुलाम ने बताया कि मंगलवार सुबह तेंदुआ घर के अंदर से बकरी उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया तो कुछ देर बाद गांव के बाहर बकरी के कुछ अवशेष पड़े मिले। इसी ग्राम पंचायत के मजरे छतुवापुर निवासी लाला ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे गांव के पास बकरी को चारा खिलाने ले गए थे। तभी अचानक तेंदुआ आया और बकरी उठा ले गया। ग्राम पंचायत में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण अब्दुल अजीज, महावीर, देवीदीन, बंटू सिंह, कबीर आदि ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम गांव भेजी जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि गांव में तेंदुआ आने की जानकारी मिली है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed