फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted again near minor canal; panic in villages

Balrampur News: माइनर नहर किनारे फिर दिखा तेंदुआ, गांवों में दहशत

Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted again near minor canal; panic in villages
फोटो-22-बलरामपुर के सिंहपुर झरिहरडीह गांव के पास  माइनर नहर पर मौजूद लोग।-स्रोत : ग्रामीण
ललिया। सिंहपुर झरिहरडीह गांव के पास रविवार दोपहर माइनर नहर के किनारे एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सिंहपुर के प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले परसहवा गांव के पास तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया था। अब दोबारा तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। भगवान प्रसाद, अर्जुन वर्मा, रामजस, राजू, नरेंद्र कुमार, श्यामलाल, मनोहर, संतराम, ननके और रामधीरज सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि लोग बच्चों और मवेशियों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


मदारगढ़, कमदी, उपटहवा, चैलहवा, करमैती और लालपुर समेत आसपास के गांवों के लोग भी तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावी कार्रवाई कर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि परसहवा गांव के पास पहले भी पिंजरा लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। फिलहाल टीम पूरे क्षेत्र में सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed