फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard shows near brick-kiln, stirred

ईंट-भट्ठे के पास दिखा तेंदुआ, हड़कंप

Sat, 11 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard shows near brick-kiln, stirred
बलरामपुर। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के ईंट-भट्ठे पास जंगल से भटककर आया तेंदुआ देखा गया है। रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को फोन करके मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली जानवर के पगचिह्न जुटाकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूर्यलाल, अब्दुल अजीज, सुखदेव, प्रभुदीन, बरसाती, शिवराम आदि ने शनिवार को रेंजर को फोन पर सूचना देकर बताया कि मैनहवा गांव के ईंट-भट्ठे के पास जंगल से भटककर तेंदुआ आ गया है। रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से बच्चों व जानवरों पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कई बार तेंदुआ आ चुका है। वन विभाग के अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई निराकरण नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

इन लोगों ने रेंजर को फोन से सूचना देकर जंगली जानवरों व तेंदुए से सुरक्षा दिलाने की मांग की है। बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मामले की सूचना दी है और मौके पर तत्काल वन विभाग की टीम भेजी गई है। भोजन व पानी की तलाश में जंगली जानवर अक्सर भटककर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सहयोग लेकर जंगली जानवर के पगचिह्न जुटाए हैं। पगचिह्न में तेेंदुए की पुष्टि होने पर रेंजर ने पिंजरा लगाकर पकड़वाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed