{"_id":"68f1222c1f08cf9f190adaad","slug":"leopard-reaches-roof-of-house-villagers-scared-balrampur-news-c-99-1-brp1008-135340-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घर की छत पर पहुंचा तेंदुआ, डरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घर की छत पर पहुंचा तेंदुआ, डरे ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर के झौव्वा गांव में सीसीटीवी में कैद हुई तेंदुए की फोटो ।-स्रोत: ग्रामीण
गौरा चौराहा। यूनिट तुलसीपुर के झौव्वा गांव में बुधवार रात करीब आठ बजे तेंदुआ विशाल सिंह की छत पर पहुंच गया। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की गतिविधि कैद हो गई। गांव में तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीण डरे हुए हैं।
विशाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए दिखने पर दरवाजा खोलकर बाहर आए तो तेंदुआ छत पर बैठा नजर आया। शोर मचाने पर ग्रामीण अनूप पाल सिंह, मो. सलीम, अभिजीत सिंह, मंटू, संजय व अमन आदि ने टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ छत पर बैठा था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। झौव्वा गांव के लोगों में तेंदुए को लेकर डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को कैद करके जंगल में छोड़ा जाए। आसपास के गांवों में भी तेंदुए को लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं। रतनपुर, चिंवटिहवा व टिकुइया गांवों में भी आए दिन तेंदुआ दिखाई दे रहा है। गांवों में बच्चों व मवेशियों पर तेंदुए के हमले का खतरा बढ़ गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेंजर प्रवीन कुमार तिवारी को झौव्वा गांव में टीम भेजने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।