फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made calf a morsel, panic among villagers

Balrampur News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leopard made calf a morsel, panic among villagers
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के धन्नीडीह गांव में सोमवार की रात तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाकर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी तुलाराम ने बताया कि सोमवार की रात उनके पशुशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। इसके बाद वह छेदीराम के छत पर जाकर बैठ गया। ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा। ग्रामीण माता प्रसाद, पुजारी वर्मा, जटाशंकर, ओंकार नाथ, मिश्रीलाल, विनय कुमार व विश्वनाथ आदि ने बताया कि आए दिन तेंदुआ गांव में मवेशियों को अपना निवाला बना लेता है। उसके हमले को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने डीएफओ से तेंदुए को पकड़वाकर जंगल में छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में बनकटवा रेंज के रेंजर सत्रोहन लाल ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed