फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard made a goat its prey, villagers terrified

Balrampur News: तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीण भयभीत

Wed, 25 Feb 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard made a goat its prey, villagers terrified
गैसड़ी। रामपुर रेंज के प्राथमिक विद्यालय जमधरा-जमधरी के पास तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

ग्राम जमधरा निवासी ननके ने बताया कि मंगलवार की रात उनकी बकरी को तेंदुआ जबड़े में दबोच कर भागने लगा। बकरी के चिल्लाने पर सभी जाग गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए का पीछा किया। बकरी को लेकर तेंदुआ प्राथमिक विद्यालय जमधरा-जमधरी के पास गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीण राधेश्याम, जोखई, तफज्जुल, राम किशोर, शिवकुमार व राधेश्याम आदि ने बताया कि रात आठ बजे के बाद अक्सर तेंदुआ गांव के पास दिखाई देता है। शोर मचाने पर गन्ने के खेत में छिप जाता है।
विज्ञापन

बताया कि कई महीने पहले तेंदुए के साथ दो शावकों को भी देखा गया था। दिन में तेंदुआ राजकीय नलकूप और बगीचे के आसपास छिपा रहता है। इन लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव के पास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रामपुर के रेंजर प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रात में घर से अकेले न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed