फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard hunted the dog and chased the milk seller

Balrampur News: कुत्ते का तेंदुए ने किया शिकार, दूध विक्रेता को दौड़ाया

Sat, 27 Jul 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunted the dog and chased the milk seller
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर के रेंज तुलसीपुर के ग्राम कुडोहा सेमरी में शुक्रवार की रात तेंदुए ने पांच कुत्तों को मार डाला। वहीं शनिवार की सुबह एक दूध विक्रेता को दौड़ा लिया, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम कुडोहा सेमरी निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे दूध देने नथुनिया मोड़ चौराहा पिपरा जा रहा था। रास्ते में तेंदुआ सेमरी नाले के रास्ते पर ही दूर खड़ा देखा। तेंदुआ ओम प्रकाश को देख उसकी ओर दौड़ने लगा। यह देख वह दूध फेंककर जान बचाते हुए भागा। गांव के राज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह छत पर सो रहे थे, तभी तेंदुआ पीछे से दीवार पर चढ़ा। दीवार से छत पर जाकर छत पर बैठे पांच कुत्ते को नीचे फेंक दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ नीचे कूदा। शुक्रवार की शाम सालिक, कोदई, रिंकू व अन्य भैंस चरा रहे थे, तभी तेंदुआ भैंस पर हमला करने के लिए भैंस के झुंड में कूद गया। डीएफओ डॉ. सेम्मारन एम का कहना है कि टीम मौके पर है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


लगाया जाएगा पिंजरा
एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा शशिकांत शुक्ला व वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। जिन्हें तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जंगली जानवरों से बचाव की जानकारी दी गई है। पिंजरा लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा गया है, अनुमति मिलते ही पिंजड़ा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed