{"_id":"67f004c229307d69a808a8f9","slug":"leopard-cub-found-in-tengnawar-village-panic-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123679-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टेंगनवार गांव में मिला तेंदुए का शावक, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टेंगनवार गांव में मिला तेंदुए का शावक, दहशत
विज्ञापन
बलरामपुर के टेंगनवार गांव में बैठा तेंदुए का शावक।-संवाद
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सोहेलवा जंगल के टेंगनवार गांव में बृहस्पतिवार की रात तेंदुए का शावक मिला है। इससे गांव में दहशत है। वन विभाग की टीम ने शावक को दूध पिलाकर गांव में वापस छोड़ा है, ताकि शावक अपनी मां से मिल सके।
टेंगनवार निवासी राम प्यारे यादव ने बताया कि उनके घर में रात के समय जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। टाॅर्च जलाकर देखा तो वह तेंदुए का शावक लग रहा था। तुंरत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उपप्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि रेंजर सत्रोहन लाल, वन दरोगा जीवरक्खन प्रसाद व दूधनाथ को मौके पर भेजा गया।
टीम शावक को कुशलतापूर्वक पकड़कर रेंज में ले आई। शावक करीब एक माह का नर है। वन विभाग की टीम उसे दूध पिलाकर रात में शावक को उसी स्थान पर छोड़ा है, जहां से पकड़ा गया था ताकि शावक मां तक पहुंच जाए। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।