फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard attacks Pradhan and his brother, chased away after fighting

Balrampur News: प्रधान व भाई पर तेंदुए का हमला, लड़कर भगाया

Fri, 21 Mar 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks Pradhan and his brother, chased away after fighting
बलरामपुर के नवानगर में मौजूद तेंदुए के हमले में घायल ग्राम प्रधान।-संवाद
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में तुलसीपुर रेंज के नवानगर गांव में शुक्रवार को सरसों काटकर खेत से भाई के साथ लौट रहे ग्राम प्रधान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई तेंदुए से भिड़ गए और कुछ देर की जद्दोजहद के बाद हिंसक वन्यजीव को भगाने में कामयाब रहे। हमले में प्रधान को जख्म आए हैं, जबकि उनके भाई बच गए हैं।
विज्ञापन

नवानगर प्रधान सालिकराम शुक्रवार को भाई रामसागर के साथ खेत में सरसों काटने गए थे। वहां से दोपहर करीब ढाई बजे दोनों भाई खाना खाने घर लौट रहे थे। प्रधान के मुताबिक इसी बीच अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पहले सालिकराम के हाथ पर हमला किया और दांत से काटा। तेंदुए के जबड़े से अपनी गर्दन बचाने के लिए सालिकराम ने हाथ लगा रखा था। फिर तेंदुए ने पंजे से पेट पर वार किया। जान बचाने के लिए दोनों भाइयों ने मुक्के से हिंसक वन्यजीव पर लगातार प्रहार किया। इस बीच दोनों शोर भी मचाते रहे। करीब 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद तेंदुआ अचानक खेतों की ओर भाग निकला। इसके बाद दोनों भाई भागकर गांव पहुंचे और पूरा हाल गांव वालों को बताया।
विज्ञापन

प्रधान के भाई रामसागर ने बताया कि किसी तरह जान बच सकी है। वह तो बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन शालिकराम को जख्म आए हैं। तेंदुआ आए दिन गांव के चंदन पेड़ के बाग के पास देखा जाता है। घायल ग्राम प्रधान को मुंशी चेतराम और इरफान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले गए, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि प्रधान की हालत ठीक है, कुछ जगह चोटें आई हैं। उपचार कर दिया गया है। घटना की सूचना पर वनरक्षक वागीशनंदन तथा पुलिस चौकी बघेलखंड के अफजल मौके पर पहुंचे और छानबीन कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग बरतें सतर्कता
तेंदुए के हमले की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। टीम मौके पर गई है। गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, लोग अकेले खेत में न जाएं। तेंदुए को पकड़ने का प्रबंध किया जाएगा।

अमरजीत प्रसाद, रेंजर तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed