फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lekhpal on strike after dispute with constable

सिपाही से विवाद के बाद लेखपाल हड़ताल पर

Fri, 14 Oct 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal on strike after dispute with constable
बलरामपुर। उतरौला में गुरुवार रात पुलिस व लेखपालों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज लेखपाल बाढ़ राहत कार्य छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। एडीएम तथा एएसपी ने शुक्रवार को उतरौला कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात कुछ लेखपाल एक सिपाही को पीटते आरक्षी बैरक में लेकर आए। वहां लेखपालों व सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। इस पर शुक्रवार को लेखपालों ने बाढ़ राहत कार्य छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार उतरौला पहुंचे और अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी। शुक्रवार को एडीएम राम अभिलाष व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने उतरौला कोतवाली जाकर दोनों पक्षों से बात की। मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को मंडल के प्रभारी मंत्री का दौरा होने के कारण दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बात नहीं हो पाई। उधर, उतरौला तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि संगठन की बैठक चल रही है। इसमें रणनीति तय होने के बाद अगले कदम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed