फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers' hunger strike continues for second day

Balrampur News: दूसरे दिन भी जारी रहा वकीलों का क्रमिक अनशन

Tue, 03 Jan 2023 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' hunger strike continues for second day
बलरामपुर। अधिवक्ता संघ के महामंत्री सहित अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में वकीलों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। वकीलों ने लेखपाल बेचनराम शास्त्री व बृजेश सिंह के निलंबन और उतरौला तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि एसडीएम व तहसीलदार भ्रष्ट लेखपालों को बढ़ावा दे रहे हैं। लेखपालों के भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों की शह पर लेखपालों ने वकीलों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्ट लेखपालों को निलंबित किया जाए। उन्हें शह देने वाले तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। क्रमिक अनशन को सूर्यलाल गुप्ता, परशुराम यादव, अनीसुल हसन, रईस, इमरान खान, अखिलेश गुप्ता व विद्या प्रकाश चौधरी ने भी संबोधित करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री गयासुद्दीन खां, लकी खां, मुस्तफा हुसैन, अमित श्रीवास्तव, प्रहलाद यादव, मारकंडेय मिश्र व शमशाद चौधरी सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के आंदोलन को लेकर मंगलवार को होने वाली अधिवक्ता संघ की बैठक अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी के निधन के चलते स्थगित कर दी गई। तहसील स्थित संघ भवन में शोकसभा कर वकीलों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि बैठक अब बुधवार को होगी। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed