{"_id":"64babfb2f47602157d064746","slug":"lawyers-accuse-revenue-workers-of-extortion-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1275-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राजस्व कर्मियों पर वकीलों ने लगाया धन उगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राजस्व कर्मियों पर वकीलों ने लगाया धन उगाही का आरोप
Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
बलरामपुर। राजस्व कर्मियों पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों का जानबूझकर निस्तारण न किए जाने और सुविधा शुल्क मांगने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
जिला बार संघ के महामंत्री अजय बहादुर सिंह की अगुवाई में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि राजस्व न्यायालयों में दाखिल खारिज की पत्रावली जानबूझकर लंबित रखी जाती है। पत्रावली निस्तारण के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। पैमाइश के नाम पर लेखपाल व कानूनगो द्वारा अवैध वसूली की जाती है। राजस्व अभिलेखागार में पत्रावलियों का मुआयना समय से न कराए जाने और समय से नकल न देने के कारण वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वकीलों ने डीएम से अवैध वसूली करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर रवींद्र यादव, हरिकांत मिश्रा व मनीष सोनकर सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।