{"_id":"6580882732d4c82a23068b81","slug":"last-chance-to-amend-exam-form-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5410-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परीक्षा फार्म में संशोधन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परीक्षा फार्म में संशोधन का आज अंतिम मौका
Mon, 18 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म में भरे गए शैक्षिक विवरण में सुधार करने का मंगलवार 19 दिसंबर को अंतिम मौका है। बोर्ड ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के प्रपत्रों में ऑफ लाइन सुधार के लिए 19 दिसंबर तक की मियाद तय कर रखी है।
डीआईओएस को निर्देशित पत्र में बोर्ड ने कहा है कि 19 दिसंबर तक त्रुटियों को संशोधित करके उसे ऑफलाइन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएं। हर साल परिणाम घोषित होने के बाद नाम, पते के साथ ही आयु की त्रुटि दुरुस्त कराने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ता है। इसके दृष्टिगत ही यूपी बोर्ड ने इस बार परीक्षा प्रपत्रों को जांचने परखने के लिए पर्याप्त मौका दिया है। ताकि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने पाए। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि कॉलेजों को इसके बारे में जानकारी दी गई है। इससे वह छात्रों को तय तिथि के बारे में अवगत कराकर भरे गए परीक्षा फार्मोँ में जरूरी सुधार करा सके।