फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lakh's Jaipuria bangles become women's favorite

Balrampur News: महिलाओं की पसंद बने लाख के जयपुरिया कंगन

Fri, 03 Apr 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lakh's Jaipuria bangles become women's favorite
बलरामपुर के देवीपाटन मेले में चूड़ियां खरीदती महिलाएं ।-संवाद
तुलसीपुर। देवीपाटन मेले में इस बार चूड़ियों और कंगनों का बाजार भी महिलाओं को अपी ओर लुभा रहा है। इन दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी चूड़ियों की खनक और ग्राहकों की चहल-पहल से पूरा बाजार उत्सव के रंग में सराबोर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


दुकानों पर फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियों से लेकर जयपुर के राजवाड़ा स्टाइल लाख के कंगन और हैदराबाद के मोतियों वाले सेट विशेष आकर्षण बने हुए हैं। इस बार ‘मखमली’ और ‘स्पार्कल’ चूड़ियां भी बाजार में आई हैं, जिनकी चमक दिन और रात दोनों समय अलग नजर आती है। युवतियां अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन और रंगों का चयन करती दिखीं।
विज्ञापन


कीमत की बात करें तो साधारण कांच की चूड़ियों का सेट 30 से 50 रुपये में उपलब्ध है, जबकि नक्काशीदार कंगन और दुल्हन सेट 500 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। दुकानदार जावेद ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से इस मेले में दुकान लगा रहे हैं और इस बार फिरोजाबाद से ‘मल्टीकलर’ चूड़ियां लाए हैं, जिनकी मांग अधिक है। वहीं, जरवा की रोशनी ने कहा कि उन्होंने मखमली चूड़ियाें के चार सेट खरीदे हैं। इसी तरह गैसड़ी की संतोषी ने जयपुरी कंगन खरीदने की बात कही। कहा कि इस बार महिलाओं के लिए काफी उपयोगी सामग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार संतोष ने बताया कि पीतल की कारीगरी वाले जयपुरी कंगनों की मांग सबसे ज्यादा है, क्योंकि ये दिखने में आकर्षक होने के साथ टिकाऊ भी हैं। खरीदारी कर रही सुनीता ने कहा कि मेले में चूड़ियों की इतनी विविधता है कि चयन करना मुश्किल हो रहा है, खासकर फिरोजाबाद की चूड़ियों के रंग बेहद चमकदार हैं। वहीं,कोमल ने बताया कि उसने हैदराबाद के स्टोन वाले कंगन खरीदे हैं, जो बाजार की तुलना में यहां किफायती दरों पर मिल रहे हैं। मेले में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और बढ़ती भीड़ ने देवीपाटन मेले की रौनक को और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed