फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Laborer dies of electric shock while boring a tap

Balrampur News: नल की बोरिंग के दौरान करंट से मजदूर की मौत

Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies of electric shock while boring a tap
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत बरदौलिया के मजरे कुशमहवा गांव में शुक्रवार दोपहर नल की बोरिंग के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि साथ काम कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कुशमहवा निवासी जफर अली के घर नल की बोरिंग का काम चल रहा था। मिस्त्री बाबूराम गौतम और मजदूर अजय कुमार यादव (32) लोहे के पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। उस समय अजय पानी से भरे गड्ढे में खड़े थे, जिससे करंट फैलते ही वह गड्ढे में गिर पड़े। हादसे में मिस्त्री बाबूराम भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अजय के भाई विजय यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से अजय को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बाबूराम का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी सुनीता सात माह की गर्भवती है और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद घर में मातम पसरा है।


विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा नल की बोरिंग के दौरान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed