फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Komal becomes Prime Minister of the Children's Parliament; cabinet also formed

Balrampur News: बाल संसद में कोमल बनी प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल भी गठित

Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Komal becomes Prime Minister of the Children's Parliament; cabinet also formed
फोटो-35-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय बरदहवा में मौजूद विद्यार्थी ।-स्रोत: विभाग
तुलसीपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरदहवा में सोमवार को बाल संसद चुनाव कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए चुनाव चिह्न के साथ प्रचार किया और अपने विचार व योजनाएं साथियों के सामने रखीं।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात इंडिया संस्था के समन्वयक विशाल उनियाल ने बताया कि निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। मतगणना के बाद 25 मत पाने वाली कोमल को प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं सीबू को सूचना मंत्री, प्रमोद को खेल मंत्री, रुचि को स्वास्थ्य मंत्री, रमेश को शिक्षा मंत्री और राहुल को रक्षामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने नव निर्वाचित बाल संसद प्रतिनिधियों को बधाई दी। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने और विद्यालय के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र, ब्रजेश यादव, अजय कुमार और पवन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed