{"_id":"6a62640a92279853bf01a5a6","slug":"kho-kho-competition-held-at-kasturba-gandhi-residential-girls-school-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152066-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई खो-खो प्रतियोगिता
Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के बायभीट गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक दक्षता का विकास करना था।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राएं कोमल, वैष्णवी, नीलू, खुशहाली, राधिका, मीनाक्षी, कविता और सुनीता सहित अन्य छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा सात की मोहिनी, लक्ष्मी, शिवानी, सुनैना, साबिरा, किरन और कोमल समेत अन्य बालिकाओं ने टीम भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। विद्यालय की वार्डन रीना दुबे, शिक्षिका पूज्यता त्रिपाठी, जेबा खातून और दीपिका सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।