फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   KGBV Shivpura girl students get new accommodation

Balrampur News: केजीबीवी शिवपुरा की छात्राओं को मिला नया आवास

Sun, 23 Nov 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
KGBV Shivpura girl students get new accommodation
बलरामपुर के ​शिवपुरा में ​​​स्थित केजीबीवी।-संवाद
बलरामपुर। लंबे समय से जर्जर भवन में रह रहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवपुरा की छात्राओं को आखिरकार राहत मिली है। रविवार को छात्राओं को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। भवन का हैंडओवर मिलते ही एक दिन में पूरी शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

विद्यालय का पुराना भवन काफी समय से खराब स्थिति में था। जर्जर दीवारें, सीमित जगह और आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नया परिसर काफी समय पहले तैयार हो चुका था, लेकिन विभागीय औपचारिकताएं लंबित होने के कारण हैंडओवर अटका था। डीएम ने समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे तत्काल प्राथमिकता में शामिल किया और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद भवन का हैंडओवर शीघ्र पूरा किया गया। बीएसए शुभम शुक्ल ने तत्काल टीम गठित कर छात्राओं को नए भवन में शिफ्ट कराया। नया भवन सुरक्षित, स्वच्छ, अधिक विशाल तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ पेयजल, सुसज्जित डॉर्मिटरी, आधुनिक रसोई और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध छात्राओं को अब एक बेहतर शिक्षण और आवासीय वातावरण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed